Pages

Friday, April 27, 2012

मत जाओ

मत जाओ मेरे पास ही बैठी रहो
की तुम बिन सब कुछ सूना सूना सा लगता है

चुप रहना है तो चुप ही रहो
तुम्हारी मर्ज़ी है अगर तो कुछ ना कहो
खो जाने दो कुछ देर के लिये इन आँखों में
कितना भी देखूं इस हसीं चेहरे को
जी भरता ही नहीं

एक अजीब सी कशिश है जो खिंचती है मुझे
तुम्हारी ओर
तुम्हे देखकर ये धड़कनें
जाने क्यूँ तेज़ हो जाती हैं
तुम चली जाती हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता

मत जाओ मेरे पास ही बैठी रहो
की तुम बिन सब कुछ सूना सूना सा लगता है

Tuesday, March 13, 2012

Ye tujhko bhi maloom aur mujhko bhi khabar hai
tere dil mein mera nahi kisi aur ka basar hai
socha tha jee lenge tujhe yaad karte karte lekin
do din ka nahi ye bahut lamba safar hai
-Shail

Wednesday, February 29, 2012

Dil ne keha...mere zakhmon ka hisab to kiye ja
maine keha...ae pagal...dard mein khushi khoj aur jiye ja

Friday, January 13, 2012

Khush tha main apne ek chhote se ashiyaane mein "Shail"
nikal baahar jo dekha to har teraf udasiyon ka manjar hai

Sunday, January 8, 2012

Ab to khayalon mein bhi koi chehra acha nahi lagta "Shail"
usko jab bhi sochta hu sab tasveerein be-rang ho jati hain
Apni dastan bhi ek uljhi paheli see hai ae dost
na tu mujhe jaan saka na main tujhe suljha paya
-Shail

Friday, December 23, 2011

बरसों पहले

अश्कों ने परदा सा कर दिया है आँखों पे
कुछ धुंधली यादों ने आज फिर
आ घेरा है मन को
शायद जिंदा हु इन्ही 
प्यारी कड़वी मीठी यादों के सहारे
दिल आज फिर वहीँ जा पंहुचा है
जहाँ तू छोड़ गया था
मुझे...


शायद तु कभी आये लौट कर 
मुझे ढूंढता हुआ
तुझे तकलीफ न हो मुझे खोजने में
मैं वहीँ हूँ
हाँ मैं उसी जगह मिलूँगा तुझे
जहाँ तु छोड़ गया था
मुझे...बरसों पहले...
-शैल