Pages

Friday, January 13, 2012

Khush tha main apne ek chhote se ashiyaane mein "Shail"
nikal baahar jo dekha to har teraf udasiyon ka manjar hai

Sunday, January 8, 2012

Ab to khayalon mein bhi koi chehra acha nahi lagta "Shail"
usko jab bhi sochta hu sab tasveerein be-rang ho jati hain
Apni dastan bhi ek uljhi paheli see hai ae dost
na tu mujhe jaan saka na main tujhe suljha paya
-Shail

Friday, December 23, 2011

बरसों पहले

अश्कों ने परदा सा कर दिया है आँखों पे
कुछ धुंधली यादों ने आज फिर
आ घेरा है मन को
शायद जिंदा हु इन्ही 
प्यारी कड़वी मीठी यादों के सहारे
दिल आज फिर वहीँ जा पंहुचा है
जहाँ तू छोड़ गया था
मुझे...


शायद तु कभी आये लौट कर 
मुझे ढूंढता हुआ
तुझे तकलीफ न हो मुझे खोजने में
मैं वहीँ हूँ
हाँ मैं उसी जगह मिलूँगा तुझे
जहाँ तु छोड़ गया था
मुझे...बरसों पहले...
-शैल

Friday, November 4, 2011

ग़ज़ल 14

प्यार, मोहब्बत, वफ़ा सब फ़साना सा लगता है
शहर में कोई नहीं जाना पहचाना सा लगता है

किसी की याद, ग़म-ए-तन्हाई और जाम है साथ
मयकदे में हर शक्स दीवाना सा लगता है

उसकी जुल्फें, उसकी आँखें, उसके चेहरे की रौनक 
दीदार-ए-आरजू लिए एक पल भी ज़माना सा लगता है

क्या कहें की दिल टूटा है कैसे और कितनी बार
किसी का प्यार से देखना भी अब सताना सा लगता है

इस दिल में अब तो वही है बस वही रहेगा "शैल"
किसी और को कितना भी सोंचू अनजाना सा लगता है

GHAZAL 14


Pyar, mohabbat, wafa sab fasana sa lagta hai
shehar mein koi nahi jana pehchana sa lagta hai

Kisi ki yaad, gham-e-tanhai aur jaam hai sath
Maykade mein har shaqs deewana sa lagta hai

Uski zulfein, uski aankhein, uske chehre ki ronak
deedar-e-aarzu liye ek pal bhi zamana sa lagta hai

Kya kahein ki dil toota hai kaise aur kitni baar
Kisi ka pyar se dekhna bhi ab satana sa lagta hai

Is dil mein ab to wohi hai bas wohi rahega “Shail”
Kisi aur ko kitna bhi sochu anjana sa lagta hai

Monday, September 5, 2011

ग़ज़ल 13

खुशियों को तो एक पल में भुलाते हैं
दर्द का जाने क्यूँ लोग आइना दिखाते हैं

गुज़रते न थे जो मयकदों की गलियों से भी
आज देखा तो पैमानों पे पैमाने पिलाते हैं

कभी तो आओगे लौटकर तुम इस तरफ भी
इसी उम्मीद में घर अपना रोज़ सजाते हैं

उसकी चाहत में कभी मैं न था शामिल
फिर भी उसके प्यार की झूठी आस लगाते हैं

क्यूँ याद करता है तू उन लोगों को शैल
तुझे भुलाकर जो हर रोज़ जशन मनाते हैं